Crime news- 230 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार...पढ़े यह खबर...
logo

REPORTER:
Desk Report


प्रतापगढ़/नीमच। जिला पुलिस अधीक्षक जिला प्रतापगढ श्रीमान लक्ष्म्णदास के आदेशानुसार पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा चलाये गये अवैध मादक पदार्थो की धरपकड अभियान के क्रम में श्री बनवारीलाल मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ एवं श्री हेरम्भ जोशी वृत्ताधिकारी प्रतापगढ के मार्गदर्शन में श्री दीपक कुमार उनि थानाधिकारी रठांजना के द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया तथा मुखबिर की सुचना पर एक अभियुक्त के कब्जे से 230 ग्राम अवैध अफीम को जब्त कर थाना रठांजना पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारभं किया गया।

दिनांक 22.05.2024 को थानाधिकारी थाना रठांजना को जरीये मुखबिर गांव खोरीया में अकबर पिता कचकोल खान मुसलमान निवासी खोरीया के मकान पर अवैध मादक पदार्थ होने की सुचना मिली। जिस पर थानाधिकारी मय टीम द्वारा अकबर खान के रिहायसी मकान की तलाशी ली गई तो तलाशी के दौरान 230 ग्राम अवैध अफीम मिली। जिस पर अफीम को जब्त की जाकर अभियुक्त अकबर पिता कचकोल खान मुसलमान निवासी खोरीया को गिरफ्तार किया गया। थाना रठांजना पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-

अकबर पिता कचकोल खाॅन मुसलमान निवासी खोरीया थाना रठांजना

गठित टीम-

01.   श्री दीपक कुमार थानाधिकारी थाना रठांजना

02.   श्री सावंरमल हैडकानि. 12 थाना रठांजना

03.   श्री मुकेश कुमार कानि. 45 थाना रठांजना

04.   श्री प्रभुराम कानि. 48 थाना रठांजना

05.   श्रीमती अनिता मकानि. 652 थाना रठांजना

06.   श्री पृथ्वीपालसिंह चालक कानि 811 थाना रठांजना

क्राइम समाचार