Crime news- 155 ग्राम अवैध ब्राउनशुगर को जब्त कर एक महिला अभियुक्ता को किया गिरफ्तार...पढ़े यह खबर...
logo

REPORTER:
Desk Report


प्रतापगढ़/नीमच। जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्रीमान लक्ष्मणदास के निर्देशन में श्री बनवारीलाल मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ के तथा श्री गोपाललाल हिण्डोनिया पुलिस उप अधीक्षक वृत्त छोटीसादडी के मार्गदर्शन में  श्री अनिल देवल थानाधिकारी थाना छोटीसादडी द्वारा श्रीमान अतिरिक्त महानिदेषक पुलिस, अपराध शाखा, राज, जयपुर द्वारा मादक पदार्थो के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही हेतु 15 दिवसीय विशेष अभियान के तहत दिनंाक 22.05.2024 को 155 ग्राम अवैध ब्राउनशुगर को जब्त कर एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर थाना छोटीसादडी पर प्रकरण दर्ज किया गया।

दिनांक 22.05.2024 को थानाधिकारी अनिल देवल पुनि. मय जाप्ता द्वारा पप्पुबाई पत्नी बालुराम जाति मीणा उम्र 32 साल निवासी कुशालपुरा (साबाखेडा) थाना रठांजना जिला प्रतापगढ राज. के कब्जेशुदा पर्स में रखी दो प्लास्टिक की थैलियों में भरी गीली व सूखी 155 ग्राम ब्राउनशुगर को परिवहन करते हुये जब्त किया जाकर थाना छोटीसादडी पर प्रकरण संख्या 145/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया गया। प्रकरण में गिरफ्तारशुदा अभियुक्ता को माननीय न्यायालय में पेश किया जाकर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया है। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम पता- 

पप्पुबाई पत्नी बालुराम जाति मीणा उम्र 32 साल निवासी कुशालपुरा (साबाखेडा) थाना रठांजना जिला प्रतापगढ राज

गठित पुलिस टीम-

1.    श्री अनिल देवल पु.नि. थानाधिकारी थाना छोटीसादडी

2.    श्री जितेन्द्रसिंह हैड कानि न 514 थाना छोटीसादडी

3.    श्री कन्हैयालाल हैड कानि न 315 थाना छोटीसादडी

4.    सुश्री माया नम्बर महिला कानि 487 थाना छोटीसादडी

5.    श्री अशोक कुमार कानि 146 थाना छोटीसादडी

6.    श्री शम्भुसिह चालक कानि. 827 थाना छोटीसादडी

क्राइम समाचार