विश्‍व जैव विविधता दिवस पर कार्यशाला सम्‍पन्‍न
logo

REPORTER:
Desk Report


नीमच। अंतराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के उपलक्ष में बुधवार 22 मई 2024 को जैव विविधता समिति सदस्यों, ग्राम वन समिति सदस्यों, वन विकास समिति सदस्यों एवं वन स्टाफ के साथ चीताखेडा चोकी पर कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला में विश्‍व जैव विविधता दिवस 2024 की थीम “Be Part of the Plan”  योजना का हिस्सा बने के बारे में अवगत कराया गया। सभी के जैव विविधता के विस्तार, जैव विविधता के प्रकार एवं मानव जीवन की अपर निर्भरता के बारे में बताया गया। साथ ही यह बताया समझाया गया, कि किस प्रकार मानव विकास जैव विविधता के लिए हानिकारक बनता जा रहा है। मानव विकास के साथ-साथ जैव विविधता का संरक्षण भी आवश्यक है। इस वर्ष का थीम हमें प्रेरणा देने के लिये है, कि हमें जैव विविधता की हुई अभूतपूर्व क्षति को वापस कर प्रकृति को उसके असली रूप में लाना है। सभी को यह शपथ दिलाई गई एवं सभी ने यह संकल्प लिया।

आयोजन